प्रापर्टी मालिक को नोटिस जारी करते हुए।
- फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। बेसमेंट की खुदाई से पहले माइनिंग विभाग की मंजूरी लेना जरूरी कर दिया है। इस संबंधी माइनिंग विभाग ने मंजूरी लिए बिना खुदाई करने वाले सात प्रापर्टी मालिकों को नोटिस जारी करते स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। निर्धारित समय पर स्पष्टीकरण न देने व मंजूरी न लेने वालों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा।
माइनिंग इंस्पेक्टर नरिंद्र कुमार ने बताया कि देखने में आया कि किसी भी तरह के निर्माण से पहले प्रापर्टी मालिक सिर्फ नक्शा पास करवा निर्माण का काम शुरू कर देता है जिसमें वह बेसमेंट की खुदाई भी करते हैं। अब माइनिंग विभाग की तरफ से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। नरिंद्र कुमार ने बताया कि मंजूरी लिए बिना बेसमेंट की खुदाई करने वाले जीरकपुर व डेराबस्सी के सात प्रापर्टी मालिकों को नोटिस जारी करते काम बंद करने व स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।
कैप्शन -माइनिंग विभाग मंजूरी न लेने वाले प्रापर्टी मालिक को नोटिस जारी करते हुए।