खरड़। पटवार भवन की बिल्डिंग की हालत खराब हो चुकी है जिस कारण यहां रोजाना काम करने वाले पटवारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पटवार भवन की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनहित विकास मंच खरड़ ने माल विभाग के मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि बिल्डिंग की हालत बेहद खराब हो चुकी है और यह किसी भी समय गिर सकती है। यहां न शौचालय का कोई प्रबंध हैं और न ही पीने के पानी के लिए कोई कूलर है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि पटवार भवन खरड़ की मरम्मत करवाई जाए ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।