फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से अस्पताल में हड़ताल से मरीज आफत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित मोहाली मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे 70 प्रतिशत कर्मचारी विभाग में स्थायी करने की मांग को लेकर हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपना काम ठप कर दिया है। इससे अस्पताल के अंदर काम पूरी तरह से बंद हो चुका है। कहीं भी कोई रिकॉर्ड मेंटेन नहीं किया जा रहा। वहीं, दूसरी और मेडिकल कॉलेज में नियुक्त हुआ नया स्टाफ भी अपनी ग्रेड को लेकर हड़ताल पर चला गया था, जिन्हें डायरेक्टर की ओर से चेतावनी पत्र देकर वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया। मेडिकल कालेज में पिछले लंबे समय से कच्चे मुलाजिमों द्वारा काम ठप रख कर हड़ताल की जा रही है। वहीं एनएचएम, एनएचएस, स्टाफ नर्सिंग और डीआरएमई के कर्मचारियों द्वारा अपनी-अपनी मांगों को आगे रखते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। ऐसे में मेडिकल कालेज द्वारा सभी तरह के काम बंद करवा दिए गए हैं। इनमें, जनरल वार्ड, ऑपरेशन, इमरजेंसी सेवाएं और टेस्टिंग सेवाएं तक कम कर दी गई हैं। मेडिकल कॉलेज की डायरेक्टर ऑफ प्रिंसिपल ने कहा है कि जिन कर्मचारियों की एसोसिएशन रजिस्ट्रेशन हो चुकी हैं, उन्हें हड़ताल करने दिया जाएगा, लेकिन नई भर्ती किए गए कर्मचारियों ड्यूटी पर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को डायरेक्टरेट रिसर्च ऑफ मेडिकल एजुकेशन के अंदर भर्ती की गई 90 नर्सों द्वारा अपने ग्रेड बढ़ाने के लिए दो दिनों की हड़ताल की जा रही थी, ऐसे में उन्हें डायरेक्टर ऑफ प्रिंसिपल डॉक्टर भवनीत भारती की ओर से चेतावनीपत्र जारी किया गया। ऐसे में डीआरएमई नर्स की ओर से बुधवार को वापस ड्यूटी ज्वांइन कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें