फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आतंकी अर्श डल्ला को कनाडा से लाने का रास्ता साफ, याचिका मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कनाडा में बैठकर पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला को कनाडा से भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में एनआईए ने मोहाली की विशेष कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है।एनआईए की विशेष कोर्ट ने कहा कि आरोपी अर्श डल्ला के खिलाफ एनआईए ने अपराधी के प्रत्यर्पण की मांग की थी। रिकाॅर्ड से पता चलता है कि आरोपी आईपीसी की धारा 386, 387, 385, 115, 201, 471, 120बी और यूए (पी) एक्ट की धारा 17, 18, 18बी, 20, 21 व 23 के तहत भगोड़ा है। उसके खिलाफ 31 मई 2022 इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। आरोपी के प्रत्यर्पण अनुरोध भेजने के साथ कनाडा के अधिकारियों से पत्र के माध्यम से एक संचार भी प्राप्त हुआ है। उक्त परिस्थितियों में एनआईए के अनुरोध पर आरोपी के प्रत्यर्पण की याचिका पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

आतंकी अर्श डल्ला व उसके साथियों के खिलाफ पहले 22 मई 2021 को मोगा जिले में मामला दर्ज हुआ था। 10 जून 2021 को एनआईए ने यह केस खुद के पास ट्रांसफर करवाकर नई एफआईआर दर्ज की थी। आरोप के मुताबिक, अर्श डल्ला ने एक आतंकी गिरोह बनाया और अपहरण, रंगदारी और दूसरे लोगों की हत्या की साजिश रचने के लिए लवप्रीत सिंह उर्फ रवि, राम सिंह उर्फ सोना और कमलजीत शर्मा उर्फ कमल नाम के सदस्यों को भर्ती किया। अर्श डल्ला ने पंजाब के प्रमुख लोगों, व्यावसायिक संस्थाओं को धमकी भरे कॉल किए और उन्हें जबरन पैसे देने की धमकी दी थी। यह सभी धमकी भरे कॉल पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड जुटाने के लिए शुरू किए गए थे।
मामला डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी शक्ति सिंह के अपहरण और हत्या की योजना और साजिश से जुड़ा है। अर्श डल्ला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का बदला लेने के लिए अपने साथियों को शक्ति सिंह के अपहरण और हत्या को अंजाम देने के लिए वाहन और हथियार उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा उसने अपने सहयोगियों को पंजाब पुलिसकर्मियों के नकली पहचानपत्र भी उपलब्ध कराए ताकि पुलिस का रूप धारण करने के लिए उनकी वास्तविक पहचान छिपाई जा सके।
विज्ञापन

17 नवंबर 2021 को एनआईए ने उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। भगोड़े अर्श डल्ला के खिलाफ 2 दिसंबर 2021 को गिरफ्तारी का एक खुला वारंट जारी किया गया था। एनआईए अर्श डल्ला को कनाडा से भारत लाने के लिए काफी लंबे समय से प्रयास कर रहा है। अब अदालत से मंजूरी मिलने के बाद अर्श डल्ला को भारत को लाने की प्रकिया तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें