फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: यात्री सावधान रहें.. किसान आज लालड़ू रेलवे स्टेशन पर चार घंटे के लिए रोकेंगे रेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। सयुंक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान यूनियन मोर्चा पंजाब के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर की बैठक ब्लॉक प्रधान जसविंदर सिंह टिवाणा के नेतृत्व में हुई। इस दौरान किसान 10 मार्च को चार घंटे के लिए अंबाला-कालका रेल मार्ग पर स्थित लालड़ू रेलवे स्टेशन पर रेल रोक कर धरना देंगे।जसविंदर सिंह ने बताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर काफी दिनों से शंभू बैरियर पर डटे हुए हैं। किसान यूनियन संघर्ष को तेज करते हुए रविवार को रेल आवाजाही को पूर्ण तौर से ठप करेगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक डेराबस्सी के किसान लालड़ू रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक रेलों को रोकेंगे ताकि केंद्र की भाजपा सरकार किसान, मजदूरों की मांगों को लागू करने को मजबूर हो सके। इस मौके पर प्रेम सिंह राणा, गुरमेल सिंह, बलविंदर सिंह त्रिलोचन सिंह इंद्रजीत सिंह कुलबीर सिंह जसवंत सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें