फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बहन के साथ थाने में की शिकायत, जीजा ने बीच रास्ते रोककर साले की कर दी पिटाई, कंधा फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बहन के साथ थाने में जाकर जीजा की शिकायत करना महंगा पड़ गया। सेक्टर-116 स्थित एसबीपी में जीजा ने साले की पिटाई कर दी। साले के बाएं कंधे में फ्रैक्चर आया है। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उसे खरड़ के अस्पताल में भेज दिया गया।जीरकपुर निवासी घायल यादविंदर ने बताया कि जीजा उसकी बहन को शादी के कुछ समय बाद से दहेज के लिए परेशान करने लगा। इसके चलते पिछले साल उन्होंने पुलिस में जीजा के खिलाफ शिकायत दी। जीजा ने पुलिस थाने में माफी मांग कर समझौता कर लिया था। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे जीजा फिर से उसकी बहन के साथ मारपीट करने लगा और बहन ने भाई को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद जब भाई बहन के ससुराल सेक्टर-116 पहुंचा तो उसकी बहन उसे खरड़ के थाने में पति के खिलाफ शिकायत देने के लिए चली गई। थाने में पुलिस ने उसके पति को कई फोन कर बुलाने की कोशिश की परंतु वह थाने में नहीं आया। इसके बाद जब बहन को भाई उसके ससुराल छोड़ने के लिए जा रहा था तो बीच रास्ते में जीजा ने उसे फोन कर रुकने के लिए कहा। आने के बाद उसने साले के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस बीच साले के बाएं कंधे की हड्डी टूट गई। इसके बाद जीजा मौके से फरार हो गया। इसके बाद बहन ने अन्य परिवार के सदस्यों को बुलाकर भाई को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ता करवाया। जहां उसके कंधे में फ्रैक्चर लगाकर उसे खरड़ के अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें