फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: परविंदर सिंह को जान से मारने की मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली के गांव सोहाना निवासी और शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह सोहाना को जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही परविंदर सोहाना से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। इस संबंध में थाना सोहाना में आरोपी गैंगस्टर पवन शौकीन और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


परविंदर सिंह सोहाना ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने पुलिस और उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायत दी, लेकिन न तो कोई एफआईआर दर्ज हुई और न ही उन्हें कोई सुरक्षा प्रदान की गई। उन्होंने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग और पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें