मोहाली। मोहाली पुलिस की ओर से अमानत में खयानत के मामले में गिरफ्तार की गई चंडीगढ़ के वार्ड-4 की काउंसलर सुमन शर्मा की जेठानी कोमल शर्मा को अदालत से जमानत मिल गई है। कोमल शर्मा ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की थी। आरोप है कि वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड में क्लर्क रहते हुए उन्होंने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के बावजूद पूरी हाजिरी दिखाकर वेतन लिया। शिकायत मिलने पर थाना सोहाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अदालत में रिकॉर्ड पेश किया है और मामले की जांच जारी है।