मोहाली। नगर निगम और पुलिस की ओर से अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भेजा गया था, लेकिन अस्पताल के बाहर सड़क पर वाहनों का कब्जा अब तक बरकार है, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों को भारी समस्या हो रही है। सेक्टर-62 में स्थित एक निजी अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क के किनारे ही अपने वाहनों को पार्क कर रहे हैं, जिस कारण अस्पताल के आसपास रहने वाले लोगों को सड़क पर वाहन लेकर चलने में परेशानी हो रही है।
विधायक ने विधानसभा में उठाया था अस्पतालों की पार्किंग का मुद्दा
स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह ने शहर में स्थित निजी मल्टी स्पेशलिस्ट, अस्पताल, मैक्स अस्पताल, आई वी आई अस्पताल, फोर्टिज अस्पताल, मायो अस्पताल, ग्रेशिएन अस्पताल व इंडस अस्पताल, के बाहर मुख्य सड़कों पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने को लेकर ट्रैफिक समस्या का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। इस मामले में संबंधित विभाग के मंत्री ने सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया था। विभागीय नोटिस के बाद भी अस्पतालों के बाहर वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
कोट
अस्पताल के बाहर जो गलत तरीके से वाहनों को पार्क किया जाता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से उनके चालान काटे जाते हैं। ट्रैफिक इंचार्ज को पार्किंग व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए गए हैं। - महेश सैनी, डीएसपी, ट्रैफिक पुलिस मोहली।