सिक्योरिटी गार्ड की गैरमौजूदगी में वाहन मनमाने ढंग से खड़े, बाहर सड़क तक जाम की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। नगर परिषद परिसर में पार्किंग की अव्यवस्था अब आम जनता और अधिकारियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने वाहन लेकर आते हैं, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड की अनुपस्थिति में लोग वाहन मनमाने ढंग से खड़ा कर देते हैं। इससे न सिर्फ पार्किंग अस्त-व्यस्त हो गई है, बल्कि बाहर मुख्य सड़क पर भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।
स्थानीय निवासी और व्यापारियों ने कहा कि पहले दो गार्ड तैनात रहते थे, जिससे पार्किंग और ट्रैफिक की व्यवस्था बनी रहती थी। अब उनकी गैरमौजूदगी में बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग लोग खासतौर पर परेशान हो रहे हैं।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर परिषद परिसर की पार्किंग व्यवस्था तुरंत दुरुस्त की जाए और सिक्योरिटी गार्डों की पुनः तैनाती कर स्पष्ट दिशा-निर्देश लागू किए जाएं।
कोट:
पहले गार्ड होने से पार्किंग में व्यवस्था रहती थी, अब हालात बद से बदतर हो गए हैं। हर रोज जाम लगता है लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। -मोहित कुमार, स्थानीय निवासी