फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बैडमिंटन में परमजीत सिंह और सागर धीमान की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर के वार्ड नंबर 6 में युवक सेवाएं क्लब की ओर से शुरू किए मोबाइल छोड़ो खेल अपनाओ के तहत करवाए गए खेल मुकाबले संपन्न हो गए और अंतिम दिन विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुकाबलों के अंतिम दिन बैडमिंटन का उद्घाटन समाजसेवी और पार्षद बहादुर सिंह ओके ने किया। बैडमिंटन के फाइनल मुकाबलों में परमजीत सिंह और सागर धीमान की टीम विजेता रही।
इसके बाद वॉलीबॉल मुकाबलों के फाइनल का उद्घाटन यूथ कांग्रेसी नेता गुरप्रताप सिंह पडियाला ने किया। वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में मॉडल टाउन की टीम विजेता रही। इन खेल मुकाबलों दौरान रस्साकसी के मुकाबले करवाए जिसका उद्घाटन यूथ डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने किया जबकि गुरशरण सिंह विशेष तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन

रस्सीकसी के फाइनल मुकाबले में अमनदीप सिंह रॉकी की टीम विजेता रही। इसके बाद चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने वार्ड स्तर पर हुए खेल मुकाबलों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पार्षद जसविंदर सिंह गोल्डी, राणा मुकेश कुमार,ओमेंद्र ओमा के अतिरिक्त कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें