फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 48 लाख रुपये के चेक बाउंस केस में एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चेक बाउंस केस में तीन माह से पुलिस गिरफ्त से बाहर आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। मामले की जांच कर रहे हवलदार मुकेश राणा ने बताया कि शिकायतकर्ता राजपाल निवासी गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी ने अदालत में दो आरोपियों के खिलाफ 48 लाख रुपये के चेक का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद दोनों आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुए। इस कारण डेराबस्सी अदालत ने दोनों आरोपियों को फरार घोषित कर दिया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने डेराबस्सी पुलिस से भागे आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई थी। मामले में हवलदार मुकेश राणा ने मनसा देवी कॉम्प्लेक्स से एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान राजेश कुमार निवासी सेक्टर-6 पंचकूला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें