फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पापा मैं सोने जा रही हूं, उठाना मत...कहकर सदा के लिए सो गई लाडो

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 के अधीन जगतपुरा गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग लकड़ी ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता जब खाना खाने दोपहर को घर लौटा तो बेटी को पंखे पर फंदे से लटका देख दंग रह गया। फंदे से उतारकर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गांव जगतपुरा में एक 14 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है लड़की पिछले एक साल से किसी निजी कंपनी में चपरासी का काम करती थी। शुक्रवार को सुबह उसने अपने पिता से कहा कि आज उसका काम पर जाने का मन नहीं है। पिता ने कहा कि फिर वह छुट्टी कर ले। इसके बाद उसने पिता के काम पर जाने से पहले नाश्ता बनाकर दिया और उन्हें कहा कि वह सोने जा रही है और वह उसे न उठाए।
विज्ञापन

इसके बाद पिता काम के लिए रवाना हो गया। दोपहर में खाना खाने के लिए पिता घर आया तो देखा कि बेटी ने अंदर से दरवाजा बंद किया हुआ है। कई बार आवाज देने पर भी वह जवाब नहीं दे रही है। इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इस दौरान देखा कि लड़की ने फंदे से लटककर कर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें