फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का सख्ती से किया जाए पालन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आशिका जैन ने लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब व पटियाला के अंतर्गत पड़ते जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर के विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं आचार संहिता के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आशिका जैन ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पक्षपात मुक्त एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाएगी। सभी बूथ पर व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव संहिता के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए तथा चुनाव आचार संहिता से संबंधित सभी कार्यवाही समय पर एवं लगन से की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता से संबंधित कोई भी शिकायत टोल फ्री नंबर 1950 पर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि शिकायत कक्ष के अलावा अन्य कक्षों के टेलीफोन चालू हालत में होने चाहिए और इन टेलीफोनों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगातार लगी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी भवनों-निजी भवनों से विभिन्न पार्टियों द्वारा लगाए गये प्रचार बोर्ड को तय समय में हटा लिया जाएं और किसी भी सरकारी-निजी संपत्ति का दुरुपयोग नहीं किया जाये। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न पार्टियों द्वारा लगाए गए प्रचार बोर्डों को तय समय में हटाकर प्रमाण पत्र जमा करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को चल रहे विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में कोई भी नया विकास कार्य शुरू नहीं किया जा सकेगा और न ही किसी कल्याणकारी योजना का कोई नया लाभार्थी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं विकास कार्यों को चालू रखा जा सकता है, जिनके लिए कार्यादेश जारी हो चुका है और आवश्यक सामग्री आ चुकी है। उपयुक्त आशिका जैन ने पंजाब स्टेट पावरकॉम लिमिटेड और स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सरकारी संपत्तियों जैसे खंभों, बिजली उप-स्टेशनों और अन्य इमारतों से राजनीतिक दल के नेताओं की तस्वीरें तुरंत हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई उल्लंघन हुआ तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने टास्क फोर्स अधिकारियों और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए शिकायत निवारण कोषांग का गठन किया गया है, जहां चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा ताकि चुनाव पारदर्शी तरीके से कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें