फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ अस्पताल में गोली चलने से दहशत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सरकारी अस्पताल खरड़ में अचानक गोली चलने से मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। इस घटना में गोली के टुकड़े लगने से एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई। यह गोली मोरिंडा में हुई झड़प के घायलों में से एक व्यक्ति की पिस्तौल से चली। गोली जमीन पर लगी और उसके टुकड़े पास खड़ी एक महिला के पैर में जा लगे। पीड़ित महिला दीपा फोन पर बात कर रही थी जब उसे अचानक आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि उनके पैर में चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें पता चला कि अस्पताल के अंदर गोली चली है। घटना के समय अस्पताल में कई मरीज और बच्चे भी मौजूद थे। इस कारण यह घटना और भी चिंताजनक हो गई। मोरिंडा झड़प के घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। उनके साथ आए कुछ लोग भी अस्पताल से जल्दबाजी में निकल गए। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक खरड़ ईशान सिंगला से फोन पर बात की गई। उन्होंने बताया कि यह आकस्मिक गोलीबारी की घटना है। गोली गलती से हथियार से चल गई थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें