फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना में कॉलोनाइजर के घर आठ राउंड फायरिंग, 15 मिनट बाद पुत्रवधू एवं पूर्व आप पार्षद को भेजा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
स्विफ्ट कार में आए हमलावरों ने रात 2:15 बजे गेट पर बरसाईं गोलियां, पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूर वारदात
विज्ञापन


सात महीने पहले विदेशी नंबर से मांगी गई थी एक करोड़ रुपये की रंगदारी, धमकी के पुराने मामले को जोड़कर जांच कर रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना में मंगलवार देर रात स्विफ्ट कार सवार हमलावरों ने कॉलोनाइजर चौधरी राम कुमार गुज्जर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। रात करीब 2:15 बजे हमलावरों ने घर के मुख्य गेट पर सात से आठ राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां गेट को भेदकर अंदर दीवारों पर जा लगीं। वारदात के करीब 15 मिनट बाद हमलावरों ने फायरिंग का वीडियो राम कुमार की पुत्रवधू एवं पूर्व आप पार्षद नीतू चौधरी के मोबाइल पर भेज दिया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। वारदात बलटाना पुलिस चौकी से महज 150 से 200 मीटर की दूरी पर हुई। परिवार को आशंका है कि फायरिंग और वीडियो भेजने का मकसद उन्हें डराकर रंगदारी के लिए दबाव बनाना हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी वारदात के पीछे की वजह और हमलावरों के किसी गैंग से संबंध होने की पुष्टि नहीं की है। चौधरी राम कुमार गुज्जर को करीब सात महीने पहले विदेशी नंबर से धमकी मिलने का मामला सामने आया था। आरोप है कि गैंगस्टर डॉनी बल ने परिवार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में जीरकपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। अब घर के बाहर फायरिंग और पुत्रवधू के मोबाइल पर वीडियो भेजे जाने के बाद पुलिस इस पुराने मामले को भी जांच के दायरे में रख रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ताजा वारदात का पुरानी धमकी से कोई संबंध है या परिवार को किसी अन्य वजह से निशाना बनाया गया।
सूचना के करीब चार घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस
परिवार ने फायरिंग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसपी देहाती जसपिंदर सिंह गिल्ल, एएसपी गजलप्रीत कौर, एसएचओ जसवीर सिंह तूर और बलटाना चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 तथा धारा 308 समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि स्विफ्ट कार की पहचान और हमलावरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। फायरिंग के बाद परिवार ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ वारदात में इस्तेमाल हथियार और घटना के मकसद का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

मौके पर सात से आठ राउंड फायर हुए हैं। आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर ली है। पहले मिली धमकी वाले एंगल से भी नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है। -गजलप्रीत कौर, एएसपी, जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें