फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंचकूला प्रशासन ने रुकवाया बरसाती पानी की निकासी की पाइपलाइन का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के वार्ड नंबर-5 में बरसाती पानी की निकासी के लिए डाली जा रही पाइपलाइन का काम सीमा विवाद के चलते पंचकूला प्रशासन ने रुकवा दिया है। इसके चलते वार्ड पार्षद नेहा शर्मा और स्थानीय लोगों ने पंचकूला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों का कहना है कि यहां कोई भी विकास का काम करने से पहले विवाद जरूर होता है, क्योंकि एक ओर पंजाब तो दूसरी तरफ हरियाणा अपनी जमीन का दावा ठोकते हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। हालांकि पंचकूला प्रशासन ने अपनी निशानदेही करके अपनी तरफ दीवार बना रखी है, लेकिन फिर भी पंचकूला प्रशासन दीवार के बाहर डाली जा रही पाइपलाइन की जगह वाली जमीन को हरियाणा की बताकर हर बार विवाद खड़ा कर देता है।

इस मामले में वार्ड नंबर-5 की पार्षद नेहा शर्मा, स्थानीय निवासी सुनीता शर्मा, मोनिका मेहता, बिमला देवी, वीरेंद्र अरोड़ा, प्रेम शुक्ला और मनी शर्मा सहित अन्य ने बताया कि हरियाणा की ओर बहते बरसाती नाले से हर बार बरसात में पानी भरने से परेशानी होती है, इसलिए पाइपलाइन डाली जा रही थी, लेकिन पंचकूला प्रशासन ने काम बंद करवा दिया है। शुक्रवार कााा सुबह फिर से नगर परिषद ने पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया था, लेकिन फिर से काम रुकवा दिया गया है। इसका वार्ड पार्षद नेहा शर्मा और स्थानीय लोगों ने फिर से विरोध किया है। इसकी शिकायत नगर परिषद और जिला प्रशासन को करते हुए उन्होंने कहा कि अगर यह बरसाती नाला हरियाणा क्षेत्र में आता है तो पंचकूला प्रशासन ने इस तरफ दीवार क्यों नहीं बनाई।
विज्ञापन


कोट्स जिला पंचकूला और जिला मोहाली प्रशासन को इस मामले के संबंध में सूचित किया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है जो कि जल्द भेज दी जाएगी। इसके बाद जिला पंचकूला प्रशासन से बात करके इसका हल निकालेगी। फिलहाल आगामी आदेशों तक काम रोक दिया गया है। इस मसले को सुलझाने के बाद ही आगे काम किया जाएगा। -रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकार, जीरकपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें