फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर निगम का एक घंटा, एक साथ सफाई अभियान एक अक्तूबर से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्तर का विशेष स्वच्छता अभियान ''''एक तारीख, एक घंटा, एक साथ सफाई'''' अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के दौरान शहरों में सुबह 10 बजे से एक घंटे तक जिले के सभी गांवों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिसमें स्थानीय लोग और संगठन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शहरवासियों और जन प्रतिनिधियों से अपील है कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने आसपास की सफाई कर राष्ट्रपिता को स्वच्छांजलि के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करें।इस संबंधी नगर निगम आयुक्त नवजोत कौर ने कहा है कि कचरा मुक्त और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए यह विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों की भागीदारी एक साथ हो सके। इस दौरान चयनित सार्वजनिक स्थानों को श्रम के माध्यम से साफ किया जाएगा और एकत्रित कचरे के निपटान के लिए निकटतम कचरा प्रबंधन इकाई में भेजा जाएगा। इस अभियान के तहत जिले में कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसमें स्थानीय नागरिक, जन-प्रतिनिधि, सामाजिक-धार्मिक-शैक्षणिक संस्थाएं, निवासी कल्याण संघ, बाजार संघ, युवा क्लब, सरकारी-गैर सरकारी अस्पताल, होटल, ढाबा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें