फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत विभाग ने करोड़ों रुपये की 125 एकड़ जमीन से छुड़वाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर/नयागांव। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से ही पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे छुड़ाने का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को सिसवां बद्दी रोड पर 13 लोगों के कब्जे से करीब 125 एकड़ जमीन को छुड़ाया गया है। प्रशासन की तरफ से वहां पर चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशासन की ओर से सिसवां-बद्दी रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस के पास 13 लोगों के कब्जे से करीब 125 एकड़ जमीन छुड़वाई गई है। यहां पर अलग-अलग लोगों की ओर से अपने फार्म हाउस बनाए हुए थे। जेसीबी मशीन द्वारा इस जमीन को समतल कर यहां पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। प्रशासन के पास इस जमीन को कब्जे में लेने के लिए 13 लोगों के खिलाफ कब्जा वारंट मिले हुए थे। उसके बाद नायब तहसीलदार करमजीत सिंह, डीडीपीओ बलजीत सिंह, बीडीपीओ निधि एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। जहां पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस जमीन का कब्जा ग्राम पंचायत सिसवां के हवाले कर दिया।
प्रशासन की ओर से लगाए चेतावनी बोर्ड पर लिखा गया है कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा इस जमीन पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश की गई, तो पंजाब कॉमन लैंड एक्ट 13ए के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नायब तहसीलदार करमजीत सिंह ने बताया कि कुछ लोगों की तरफ से इस इलाके में नए फार्म हाउस बनाए जा रहे हैं। उन लोगों के खिलाफ सेक्शन-7 के अधीन मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी खरड़-2 धर्मवीर सिंह मुल्लापुर एवं माजरी थाने की पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें