लांडरां। बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर स्थित निजी फैक्टरी मुलाजिमों की ओर से मांगों को लेकर दिया रहा धरना सातवें दिन भी जारी रहा। फैक्टरी के गेट के आगे लगाए धरने में शुक्रवार को बड़ी संख्या में आसपास के सरपंच, पंच व किसान जत्थेबंदियों के नेताओं ने शिरकत की।
एटक के राज्य सचिव निर्मल सिंह धालीवाल, धर्मपाल सील, कुल हिंद किसान सभा के सचिव गुरदर्शन सिंह खासपुर विक्की घनौर, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी विक्की घनौर, सरपंच मोहन सिंह, सरपंच सतपाल सिंह, लखविंदर सिंह कराला, जगजतीत कराला ने कहा कि फैक्टरी प्रबंधकों ने गैर कानूनी तरीके से कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। इस कारण कर्मचारियों ने दिन-रात का धरना शुरू किया है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उन की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।