मोहाली में पेड पार्किंग के भविष्य को लेकर स्टडी कर रही पार्षदों की कमेटी ने अब मोबाइल पर लोगों के सुझाव सुनने का फैसला लिया है। कमेटी सोमवार शाम तक लोगों की फोन पर राय जानेगी। इसके बाद कमेटी मेंबर मिलकर मीटिंग करेंगे। साथ ही निगम के सामने रिपोर्ट पेश करेंगे।
वहीं, कमेटी मेंबरों का कहना है कि अधिकतर लोग पेड पार्किंग के हक में नहीं है। हालांकि आखिरी फैसला निगम के मेयर को लेना है। जानकारी के मुताबिक निगम द्वारा गठित पार्षदों की कमेटी कुछ समय से इलाके के विभिन्न बाजारों में जाकर पेड पार्किंग पर लोगों की राय ले रही है।
वहीं, कमेटी ने व्यापार मंडल व रेजिडेंशियल एसोसिएशंस से मीटिंग भी की है। लेकिन कमेटी का मानना है कि शहर बहुत बड़ा है। उस हिसाब से सभी लोगों की राय जरूरत ली जानी चाहिए।
कमेटी के चेयरमैन अमरीक सिंह सोमल ने बताया कि इस बात पर गंभीरता से विचार करने का बाद तय किया गया कि अधिक से अधिक लोगों की राय ली जाए। इसी कड़ी में उन्होंने मोबाइल पर लोगों के फोन या मैसेज से राय जानने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि कमेटी इसी हफ्ते अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।