फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पडियाला ने खरड़ रामलीला की छठी रात का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। श्री रामलीला क्लब दशहरा ग्राउंड में आयोजित श्री रामलीला की छठी रात का उद्घाटन रणजीत सिंह जीती पडियाला ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
विज्ञापन

पडियाला मोहाली कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष और कुराली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष हैं। क्लब की टीम ने उन्हें विशेष सम्मान चिह्न भेंट किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाती है। उन्होंने जोर दिया कि आज समाज में फैले मादक पदार्थों, अहंकार और बुराई के रावण का विनाश जरूरी है। पडियाला ने क्लब की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मलागर सिंह ठेकेदार, क्लब अध्यक्ष हेमंत शर्मा, प्रधानाचार्य जतिंदर कुमार गुप्ता, प्रेम प्रकाश शर्मा, जुझार सिंह लोंगिया, हर्ष सरना और मनजीत सिंह बैदवान भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें