फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होटल सुपर सेवन में देह व्यापार का पर्दाफाश, चार लड़कियों को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। पटियाला रोड स्थित शिवालिक विहार कॉलोनी के होटल सुपर सेवन में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। बुधवार शाम की गई छापा मारा में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान होटल से चार लड़कियों को भी छुड़वाया गया। एसएचओ जसवीर सिंह तूर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार चलने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने बुधवार शाम छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को होटल सुपर सेवन में कथित देह व्यापार की गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच की और होटल में छापा मारा। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार लड़कियों को वहां से छुड़वाया गया। पुलिस के अनुसार, छुड़ाई गई लड़कियों को पूछताछ के बाद उनके घर भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। एसएचओ ने बताया कि शहर में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें