फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंचकूला हाईवे पर बन रहे ओवरपास का काम 70% पूरा हुआ, जल्द खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंचकूला हाईवे पर बलटाना लाइट पाॅइंट के पास बनाए जा रहे ओवरपास का काम तकरीबन 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जल्द ही काम पूरा होने के बाद इसको लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद हादसों में कमी आएगी और जाम की समस्या भी लगभग दूर हो जाएगी। हालांकि इस फ्लाइओवर को बनाने के लिए एक साल का समय दिया गया था, लेकिन कुछ मंजूरियां देरी से मिलने के चलते इसको एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन पिछले तीन-चार महीनों से ओवरपास का कम निरंतर चल रहा है। इसके चलते उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसको खोल दिया जाएगा। बता दें कि इस लाइट पाॅइंट पर पहले अक्सर जाम लगा रहता था और हादसे भी ज्यादा होते थे। कई हादसों में लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। लेकिन फ्लाईओवर बनने से इन सब चीजों से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


मिट्टी डालते पलटा टिप्पर, बड़ा हादसा टला

जब इस तरह का कोई भी पड़ा निर्माण किया जाता है तो छोटे-मोटे हादसे होना स्वाभाविक है। लेकिन ऐसा बड़ा निर्माण करने के दाैरान कंपनी को काफी ध्यान रखना पड़ता है। जब से यह ओवरपास बनाया जा रहा है यहां पर कई हादसे हो चुके हैं। वीरवार को सुबह करीब 6 बजे ओवरपास पर मिट्टी डालने आया एक टिप्पर अचानक पलट गया। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के चलते सड़क पर ट्रैफिक कम था, इसलिए कोई दूसरा वाहन टिप्पर की या ओवरपास की स्लैब की चपेट में नहीं आया। इस दौरान जब मिट्टी से भरा टिप्पर पलटा तो इसके साथ ओवरपास की तीन बड़ी-बड़ी स्लैब भी सड़क पर आ गिरी। अगर आसपास कोई वाहन होता तो बड़ा हादसा होने का अंदेशा था। इससे पहले भी निर्माण के दौरान कई हादसे हो चुके हैं। ओवरपास के शुरूआती दिनों में यहां खोदी ड्रेन में दो गाड़ियां गिर गई थी और एक छोटा हाथी भी ड्रेन में गिर चुका है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल सवार की मौत भी चुकी है। पिछले सप्ताह भी शिमला से दिल्ली जा रही एक कार यहां लगाए गए सीमेंट के बैरिकेड के पास हादसा ग्रस्त हो गई थी। उसके एयर बैग खुलने से दोनों सवार बच गए थे और गाड़ी का काफी नुकसान भी हो गया था। ऐसे हादसों से बचने के लिए फ्लाइओवर का निर्माण करने वाली कंपनी को कुछ ध्यान रखने चाहिए, लेकिन यह हादसे कंपनी की लापरवाही की वजह से हो रहे हैं। इस तरफ प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें