फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीजीसी लांडरां में नए स्टूडेंट्स के लिए शुरू हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम प्रारंभ-2025

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीजीसी लांडरां में सोमवार से तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारंभ-2025 शुरू हो गया है। यह प्रोग्राम सीजीसी के 25वें अकादमिक सेशन की शुरुआत का प्रतीक है। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नए विद्यार्थियों का स्वागत और इंडक्शन किया गया। यह सभी विद्यार्थी संस्थान में इंजीनियरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्सेज में पढ़ाई करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल, कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह और कॉलेज के डीन एवं डायरेक्टर्स की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर धालीवाल ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें यह भरोसा दिलाया कि सीजीसी उनके करियर विकास के लिए सर्वोत्तम अकादमिक अनुभव और उनके पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सेशन के दौरान नए स्टूडेंट्स को कॉलेज लाइफ के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया, जिनमें करिकुलम, अटेंडेंस की अनिवार्यता, स्टूडेंट्स की अचीवमेंट्स, कैंपस प्लेसमेंट, इंटरनेशनल अलिअन्सेस, रिसर्च एंड इनोवेशन आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें