फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। दशमेश नगर के वार्ड नंबर 5 में नगर काउंसिल खरड़ के ठेकेदार की ओर से सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने का लोगों ने विरोध किया। इस दौरान काम रोक कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई ।
विज्ञापन

वार्डवासी जोगिंदर कौर सहोता ने बताया कि नगर काउंसिल की ओर से सड़क को बिना समतल किए ही सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इस कारण बरसात के दिनों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि दशमेश नगर का क्षेत्र पहले ही नीचा होने के कारण बरसाती पानी लोगों के घरों में दाखिल हो जाता है। उन्होंने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले बनाए हैं परंतु लंबे समय से इन नालों की सफाई नहीं करवाई गई है। इस कारण यह ओवरफ्लो हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू कर दिया है परंतु नालों की सफाई न होने के कारण लोगों ने पेवर ब्लॉक लगाने का काम रुकवाया है। उन्होंने कहा कि जब तक नालों की सफाई नहीं हो जाती तक तक सड़क पर पेवर ब्लॉक नहीं लगने दिए जाएंगे। इस अवसर पर हरजीत सिंह बंटी, कंवलजीत सिंह ढिल्लों, सुखविंदर कौर, कर्मवीर सिंह, जरनैल सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरदेव सिंह व जोगिंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें