फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ रहे दाम.. आप पार्टी ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी ने डीसी मोहाली कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसमें हलका डेराबस्सी से वरिष्ठ आप नेता नवजोत सिंह सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान नवजोत सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल डीजल के बढ़ते भाव पर अंकुश नहीं लगा पाने के कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को सिर्फ झूठ बोलने के अलावा और कोई काम नहीं कर रही। उन्होंने ने कहा आम आदमी पार्टी ने हमेशा गरीबों का साथ दिया है लेकिन प्रदेश व देश की सरकारों द्वारा आम नागरिकों को कोई राहत नहीं देते हुए रोजाना महंगाई बढ़ाई जा रही है।
फसल का नहीं मिल रहा उचित दाम
आने वाले समय में आम आदमी पेट्रोल डीजल डालने में असमर्थ साबित होगा। पहले ही केंद्र की मनमानी आर्थिक नीतियों के कारण समूचे व्यापार जगत में निराशा का वातावरण है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार व्यापार और कृषि क्षेत्र को राहत देने की बजाय पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर हालातों को और कठिन बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें