फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से शराब लाकर जीरकपुर में बेचने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर जीरकपुर की कॉलोनियों में बेचने के आरोप में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ऊषाकांत निवासी मकान नंबर-1805 खेड़ा मंदिर सेक्टर 45-ए चंडीगढ़ अपनी एक्टिवा नंबर सीएच 01 बीयू 2717 पर चंडीगढ़ से शराब लाकर जीरकपुर क्षेत्र में बेचता है और आज भी वह एक्टिवा पर शराब लाकर लोहगढ़ गांव में सप्लाई देने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने नाका लगाकर उसे चंडीगढ़ मार्का की 26 बोतल शराब समेत काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें