फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की दुकान से नगदी समेत सोने का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। बडाला रोड पर स्थित संदीप मेडिकल स्टोर से हजारों की नगदी समेत सोने का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक राजेश कौशल ने बताया कि चोरी की घटना रविवार सुबह लगभग ढाई बजे हुई है। यह सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि चोर होंडा सिटी गाड़ी में आए थे। उन्होंने दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरी की। रविवार सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने जब दुकान के शटर के टूटे ताले देखे तो उन्हें इसके बारे में सूचित किया। चोर गल्ले में रखे 92 हजार रुपये, सोने की चेन तथा अंगूठी समेत कुछ दवाइयां चोरी करके ले गए। घटना की शिकायत खरड़ सिटी पुलिस में दर्ज करवा दी है व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें