फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग लड़कियों को अगवा करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव कुडावाला से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने वाले एक युवक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी बृजेश राजपूत के रूप में हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए एएसआई कुलदीप सिंह व एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को कुडावाला गांव से दो लड़कियों को बृजेश राजपूत ने अगवा कर लिया था। आरोपी गांव में ही किराए के मकान में रहता था और पास की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। उसने 15 वर्षीय लड़की और उसकी एक सहेली का अपहरण कर लिया। पुलिस ने लड़की की मां के बयानों के आधार पर आरोपी बृजेश राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें