फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Sat, 01 Feb 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेराबस्सी। मुबारकपुर बस स्टैंड के पास एक कार चालक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय योगेश कुमार उर्फ सन्नी वासी गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया। फरार कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि योगेश कुमार निजी फैक्टरी में कैंटीन चलाने का काम करता था। राहगीरों के अनुसार बीती रात मुबारकपुर बस स्टैंड पर एक अज्ञात सफारी कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया और दम तोड़ दिया। कार चालक मौके से कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें