फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर के घर पर फायरिंग करने वाला एक शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर पुष्पिंदर सिंह धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल के घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटरों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर की पहचान 21 वर्षीय अंकित राणा निवासी गांव उच्चा चंदना थाना छप्पर जिला यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी अंकित राणा ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उसका साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

शूटर अंकित राणा गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और काला राणा गैंग का सदस्य है। उन्होंने पिंकी धालीवाल के घर पर रंगदारी न देने पर फायरिंग की थी। आरोपी को यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया है। शूटर अंकित राणा ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर 15 मई को पहले दोपहर के समय बिलासपुर जिला यमुनानगर में फ्लाइंग कलर्स इंटरनेशनल सेंटर के अंदर घुसकर फायरिंग की थी। उनके खिलाफ थाना बिलासपुर यमुनानगर में बीएनएन की धारा 109(1), 3(5) व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
उक्त बदमाश अंकित राणा ने 15 मई को अपने साथी के साथ मिलकर मोहाली के सेक्टर-71 में पुष्पिंदर धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल की कोठी नंबर-1119 के गेट पर काला राणा लिखकर धमकी भरा पत्र चिपकाया और उसके बाद नौ गोलियां चलाईं थीं। उनके खिलाफ थाना मटौर में बीएनएस की धारा 109, 125, 308(4), 351(4), 61(2) व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें