फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तहसील दफ्तर पहुंच सीएम ने लिया ईजी रजिस्ट्री का फीडबैक

विज्ञापन
ईजी रजिस्ट्री का फीडबैक लेते सीएम भगवंत मान। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। ईजी रजिस्ट्री प्रणाली की हकीकत जानने के लिए मंगलवार को सीएम भगवंत मान अचानक जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स पहुंचे। उन्होंने इस मौके रजिस्ट्री करवाने आए लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक से रिश्वत मांगी जाती है तो वह व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से तुरंत शिकायत दर्ज करा सकता है तथा रिश्वत मांगने वाले अधिकारी के खिलाफ की गई कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खुशी जाहिर की कि अब लोगों के काम बिना किसी रुकावट के समय पर हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में परेशानी कम हो गई है। इस दौरान लोगों ने यह भी कहा कि पहले रजिस्ट्री करवाने के लिए काफी समय और दिक्कतें आती थीं, लेकिन इस प्रणाली से समय भी कम हुआ और परेशानी से भी निजात मिली है। मान ने कहा कि राज्य के लोगों को अच्छी सुविधाएं देना सरकारों का कर्तव्य है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस प्रणाली का शुभारंभ किया। मान ने कहा कि इस प्रणाली के तहत अब लोगों को रजिस्ट्री को लेकर कोई परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को इस प्रणाली के तहत कोई शिकायत है तो वह व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें