फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 28 हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 62 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। इसकी पुष्टि डीसी गिरीश दियालन की ओर से की गई है। बुधवार को जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें घडुआं से चार, खरड़ से दो और मोहाली शहरी एरिया में 22 लोग हैं। वहीं, जिले में अब तक 19316 कोरोना संक्रमण के केस सामने चुके हैं। इनमें से 18243 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 359 लोगों की मौत हुई है, जबकि अभी 714 सक्रिय केस रह गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि अभी कोरोनो का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। इसलिए हम सभी को कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। जिसमें बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सैनिटाइजर से हाथ साफ रखने बहुत जरूरी है और मास्क पहनने के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाए रखना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें