फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोलूमाजरा स्कूल में रोज मिल रहे मृत पक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ूू। गांव घोलूमाजरा के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल व नजदीकी खेतों से पिछले एक सप्ताह से मरे हुए पक्षी मिल रहे हैं। इस कारण स्कूली बच्चों व ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई टीम स्कूल में नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि इस कारण उन्हें विद्यार्थियों की चिंता सताने लगी है। बता दें कि कुछ ही दूरी पर गांव तोंगापुर के निकट कई पोल्ट्री फार्म स्थित हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मृत पक्षियों की खबर मिलते ही संबंधित विभाग को सूचित करने पर वन विभाग की टीम ने स्कूल का दौरा किया। इस मौके पर गांव के समाजसेवी डॉ. श्याम शर्मा व स्कूल की इंचार्ज ललिता गुप्ता ने बताया कि स्कूल में पिछले करीब 1 सप्ताह से लगातार मृत पक्षी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को स्कूल के अंदर से 3 बगुले व दो कौए , 24 को 3 बगुले और 25 जनवरी को 6 बगुले मृत पाए गए।
जहां मृत पक्षी मिले वहीं, बनता है बच्चों का खाना
स्कूल इंचार्ज ललीता ने बताया कि जहां से मृत पक्षी मिल रहे हैं वहीं, पर विद्यार्थियों के लिए रसोई में खाना बनाया जाता है। वातावरण भी बदबूदार बना हुआ है। उन्होंने बताया कि स्कूल में पांचवीं के 24 बच्चे स्कूल आ रहे हैं। 27 जनवरी को पहली चार कक्षाओं के 74 बच्चे भी स्कूल आएंगे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सफाई-सेवकों व ग्रामीणों की मदद से मृत पक्षियों को हाथों में पॉलिथीन डालकर उठा दूर जाकर दबाया गया है।
विज्ञापन

कोट...
मेरी ड्यूटी डेराबस्सी के निकट पोल्ट्रीफार्मों में मुर्गियों को मारने के लिए लगी हुई है। उनकी ओर से वन विभाग डेराबस्सी के अधिकारी को सूचित करने पर विभाग की टीम ने स्कूल में पहुंचकर दौरा किया और दोबारा मृत पक्षी मिलने पर तुरंत सूचित करने को कहा है ताकि वे मृत पक्षियों की जांच कर सकें।
विज्ञापन

आर्यन शर्मा, वेटरिनरी इंचार्ज, दप्पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें