फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चोरी के सामान सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। थाना फेज-1 की पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल ने बताया कि इस संबंध में फेज-5 स्थित एक पीजी में रहने वाले अरुण ने शिकायत दी थी कि उसकी चांदी की चेन और लैपटॉप चोरी हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान थाना फेज-1 के मुख्य अधिकारी सुखबीर सिंह की टीम ने मामले को ट्रेस कर शिकायत पर गौरव निवासी गांव बेई कुमारसैन जिला शिमला को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति से गहन पूछताछ के दौरान उसने चोरी का जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे तीन लैपटॉप, एक चांदी की चेन, दो मोबाइल फोन, एक स्मार्ट घड़ी और तीन साधारण घड़ियां और 11 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें