फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चार पहिया वाहनों के लिए कट बंद, अब मैकडॉनल्ड्स से लेना होगा यू-टर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से राहत दिलाने के लिए सोमवार को डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने गांव भांखरपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर खड़े होकर हालात का जायजा लिया। इसके बाद जाम की समस्या को कम करने के लिए भांखरपुर और त्रिवेदी कैंप की ओर जाने वाले कट को चार पहिया और भारी वाहनों के लिए बंद करवा दिया। अब यहां से केवल दोपहिया वाहन गुजर सकेंगे। जबकि चार पहिया और भारी वाहन अब मैकडॉनल्ड्स के पास बने ओवरपास के नीचे से यू-टर्न लेकर आगे जाएंगे। इसके अलावा सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें