फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : बैंक एटीएम लूट की योजना बनाते गिरफ्तार पांच में से एक मुख्य आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8 थाने की पुलिस ने पंजाब एंड सिंध बैंक मुल्लांपुर के एटीएम लूटने की योजना बनाने समेत कई वारदातों को अंजाम देने के आरोप में अप्रैल में एक गिरोह पकड़ा था। इस गिरोह के मुख्य आरोपी सुमन कुमार निवासी चंडीगढ़ को जिला अदालत से जमानत मिल गई। आरोपी के वकील मनदीप सिंह मैंडी ने बताया कि आरोपी नियमित जमानत पर बाहर आ गया है। जिस आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, उसी आधार को चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-8 थाने की पुलिस ने 8 अप्रैल 2021 को सुमन समेत पांच आरोपियों को फेज-8 एरिया से हथियारों समेत गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था। पुलिस का आरोप था कि आरोपी लूट की वारदातें करते थे और वहां पर बैैठकर वह मुल्लांपुर स्थित एक बैंक के एटीएम को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने शातिरों के कब्जे से दो लोहे की किरपाण, एक गंडासी, दो चाकू, लोहा काटने वाला इलेक्ट्रॉनिक कटर, दो प्लास, दो चाबियां, एक छैनी और दो पान्ने और उनकी निशानदेही पर चोरी के वाहन बरामद किए थे।
पुलिस को सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया था कि वह वाहन चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते आ रहे हैं। साथ ही जो वाहन चोरी करते हैं, उसे कुछ समय के लिए कहीं भी छिपाकर खड़ा कर देते हैं, इसके बाद छोटे कस्बों में जाकर उसे बेच देते हैं।
विज्ञापन

इस केस में पूछताछ के बाद पुलिस ने दो महिलाओं और बलौंगी एक व्यापारी को भी गिरफ्तार किया था। जहां पर आरोपी चोरी का सामान बेचते थे। आरोपी के वकील का कहना है कि पुलिस की पूरी कहानी आधारहीन है। देखने से लगता है कि पूरी कहानी खुद ही तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें