फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से नई उड़ानों के लिए अभी एक महीना और इंतजार, जानिए क्यों

Thu, 02 Jul 2020 01:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी नई उड़ानों के लिए आपको एक महीने का इंतजार करना होगा। जी हां, चंडीगढ़ से नई उड़ानें अगस्त में ही शुरू होंगी। फिलहाल विमानन कंपनियों को जो हिदायतें दी गई हैं, उसके अनुसार 33 फीसदी उड़ानें ही आपरेट हो सकती हैं।
विज्ञापन


इसलिए किसी विमानन कंपनी ने नया शेड्यूल जारी नहीं किया है। यहां से अब तक सिर्फ 13 उड़ानें ही शुरू की गई हैं जो कुछ प्रमुख शहरों को कनेक्ट कर रही हैं। मोहाली में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लॉकडाउन से पहले कुल 44 उड़ानें थीं। इन उड़ानों से रोजाना 10 हजार यात्रियों का आना-जाना था।

अब लॉकडाउन के बाद एयरपोर्ट खुला तो यहां से सिर्फ 13 उड़ानें ही ऑपरेट हो रही हैं। इसकी वजह है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग, बल्कि सैनिटाइजेशन के साथ थर्मल स्क्रीनिंग, पीपीई किट और अन्य कोरोना सेफ्टी के प्रोसेस से भी निकालना होता है।
विज्ञापन


बता दें कि लॉकडाउन से पहले मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, बंगलूरू, लखनऊ, पटना, पुणे, शिमला, जम्मू, श्रीनगर और धर्मशाला के लिए उड़ानें थीं। अब अगले महीने तय होगा कि कहां के लिए और कितनी उड़ानें चंडीगढ़ से उड़ान भरेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें