फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पिछले दो दिन से घग्गर पुल पर रिपेयर से एक लेन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर पिछले दो दिन से लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। एक किलोमीटर के पैच को पार करने के लिए लोगों को 40 से 50 मिनट लग रहे हैं। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह जाम घग्गर पुल की रिपेयर को लेकर लग रहा है। घग्गर पुल की सड़क डेमेज हुई है जिसका पैच वर्क किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में जाम से छुटकारा पाने के लिए व्यवस्था करना बेहद जरूरी है। एनएचएआई को इसके लिए विशेष प्रबंध करने चाहिए ताकि लोगों को जाम से परेशान न होना पड़े। शनिवार को जाम से बचने के लिए एक हरियाणा रोडवेज की बस डिवाइडर क्रॉस करते समय बस फंस गई थी और जाम में ज्यादा बढ़ोतरी हो गई थी।
विज्ञापन


घग्गर पुल पर रिपेयर का काम जारी है

घग्गर पुल पर रिपेयर चल रही है, जिसे अभी तीन से चार दिन लग सकते हैं। जाम इतना ज्यादा नहीं है, हमारी टीम जाम की व्यवस्था को ठीक करने के लिए लगी हुई है। हमने पुल पर बड़ी जेसीबी मशीन भी खड़ी कर रखी है कि कोई हादसा न हो। यहां कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। बाकी हमारी टीम वहां पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 24 घंटे मौजूद है। - इकबाल सिंह, एनएचएआई अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें