फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, रिकॉर्ड 158 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। सोमवार को जहां एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई, वहीं रिकॉर्ड 158 लोग संक्रमित हुए हैं। गत कई महीने बाद एक साथ इतने मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 1395 पहुंच गई। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीसी ने लोगों से कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। कोरोना के मामले बढ़ने से कई दिन से सुधर रहे कोरोना के रिकवरी रेट को झटका लगा है। गत एक सप्ताह से रोजाना 100 से अधिक संक्रमण केस आ रहे हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती कोरोना से हो रही मौतों को रोकना है।
इसके लिए प्रशासन ने जहां टेस्टिंग बढ़ाई है, वहीं लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को पॉजिटिव आए केसों में डेराबस्सी में 12, ढकोली में सात, घंडूआं में 22, खरड़ में चार, कुराली में चार, लालडू में चार व मोहाली से 105 केस आए हैं। जबकि इस दौरान मात्र सात लोग ही तंदुरुस्त हुए हैं। जिक्रयोग है कि मोहाली जिले में अब तक कोरोना के 14554 केस मिले हैं। इनमें से 12892 मरीज ठीक हो गए हैं और 267 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें