फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास, पत्नी ने तंग आकर पति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मनौली गांव में एक युवक ने पत्नी व सास की प्रताड़ना से तंग फंदा से झूलकर जान दे दी। मृतक के सुसाइड नोट व उसके पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मनौली गांव में किराए पर रह रहे 26 वर्षिय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके पिता को सौंप दिया गया है। पुलिस को युवक का पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी पत्नी व सास की प्रताड़ना को आत्महत्या का कारण बताया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस पर मौके पर पहुंची। उधर, मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे की शादी 2017 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पारिवारिक कहल रहने लगा। जिसके कारण उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ अलग रह रहा था। करीब चार महीने पहले उनकी पुत्रवधू अपनी मां के घर चली गई। उस समय वह गर्भवती थी। पिता के मुताबिक उनका बेटा लगातार अपनी पत्नी से कुंभड़ा स्थित ससुराल में मिलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसकी सास उसे अपनी पत्नी से मिलने नहीं दे रही थी। पिता के अनुसार उन्हें बताया गया कि उनका बेटा बीमार है। लेकिन जब वह बेटे के घर पहुंचा तो, उसके बेटे का शव संदिग्ध हालत में बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। पिता के मुताबिक गांव मनौली में पड़ोसियों ने बताया कि उनके बेटे ने छत पर लगे पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या की है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उनका कहना था कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें