फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 63 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में कोरोना से बुधवार को एक और व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 63 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 33 लोगों ने कोरोना को मात दी है। एडीसी आशिका जैन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों को हिदायत दी है कि वह कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करें। घर से निकलते समय मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन

बुधवार को डेराबस्सी से चार, ढकोली से एक, घंडूआं से आठ, खरड़ से एक, लालडू से तीन और मोहाली शहरी क्षेत्र से 46 कोरोना के मामले सामने आए हैं। बता दें कि मोहाली में कोरोना के अब तक 18474 केस सामने आए हैं। इनमें से 17165 मरीज ठीक हो चुके हैं और 349 लोगों की मौत हुई है वहीं, 960 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें