फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 23 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शुक्रवार को कोरोना महामारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 370 पर पहुंच गया है। वहीं, कोरोना से मौत के मामले में मोहाली ट्राइसिटी में पहले नंबर पर पहुंच गया। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि 23 लोग पण् कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 43 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। इस दौरान संक्रमित होने वालों में घुडुआं से दो, कुराली से दो, मोहाली क्षेत्र से 19 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 19574 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 18738 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं और अभी 466 केस सक्रिय हैं। जिले में कोरोना से अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें