फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के दंगल में 901 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। निकाय चुनाव को लेकर शहर की राजनीति पूरी तरह गर्मा गई है। 14 फरवरी को होने वाले नगर निगम एवं नगर परिषद चुनावों के लिए अब जिले में कुल 901 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। जबकि 555 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी गिरीश दियालन की ओर से शनिवार देर रात दी गई है। वहीं, उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह सौंप दिए गए हैं। मोहाली में ‘आप’ को छोड़कर सभी प्रमुख पार्टियां अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ रही हैं। आजाद ग्रुप के नेताओं को चलता ट्रैक्टर और बाल्टी चुुनाव चिन्ह मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली नगर निगम के लिए अब कुल 260 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि 146 ने नाम वापस ले लिए हैं। लालड़ू में 76 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 53 ने नाम वापस लिए हैं। कुराली में 64 उम्मीदवार मैदान में है। 35 ने नाम वापस लिए हैं। बनूड़ में 40 उम्मीदवार हैं, 16 ने नाम वापस लिए हैं। डेराबस्सी में 78 उम्मीदवार मैदान में हैं और 68 ने नामांकन वापस लिया है। जीरकपुर में 125 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 97 ने नाम वापस लिए हैं। नयागांव में 109 उम्मीदवार रह गए हैं, 65 ने नाम वापस ले लिए हैं। खरड़ में 149 चुनावी मैदान में रह गए हैं। 75 ने नाम वापस लिए हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए हैं। 12 फरवरी को चुनाव प्रचार थम जाएगा और 14 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया होगी। यह मतदान ईवीएम के जरिये होगा और कोविड गाइड लाइन का पालन पूरी तरह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें