मोहाली। जिले में रविवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 206 लोग संक्रमित हुए हैं। अब जिले में जान गंवाने वालों की संख्या 402 पहुंच गई है। इसके अलावा 83 लोग तंदुरुस्त भी हुए हैं।
रविवार संक्रमित हुए लोगों में सबसे ज्यादा 121 मामले मोहाली शहर के हैं। ढकोली में 34, खरड़ में 24, डेराबस्सी में 16, कुराली में सात और लालड़ू व घड़ूआं में दो-दो संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 21862 हो गई है। इनमें से 1359 मामले सक्रिय हैं, वहीं जिले में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 20101 पर पहुंच गई है।