फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तो कोरोना का खौफ, उस पर बिजली-पानी की दोहरी मार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भीषण गर्मी के बीच वीआईपी सिटी के लोगों को पानी और बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ा। सोमवार का सूरज चढ़ते ही बिजली ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। पूरा दिन घंटों लंबे कट लगे, तो वहीं कजौली वाटर वर्क्स में मरम्मत के चलते पानी की किल्लत रही। बिजली और पानी की दोहरी मार के साथ लोगों के नए सप्ताह की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

कोरोना के डर के बीच संकटकाल से उबरने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए सप्ताह की शुरूआत परेशानी भरी रही। एक ओर जहां कजौली वाटर वर्क्स में मरम्मत के चलते पानी की किल्लत रही, वहीं पूरा दिन बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान रहे।
भीषण गर्मी के बीच दिन की शुरूआत होते ही सुबह 7 बजे बिजली गुल हो गई। वहीं, पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। महज कुछ जगहों पर ही लो प्रेशर के साथ पानी पहुंचा। बहुमंजिला सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह दुकानें खुलते ही लोग पानी की खरीददारी करने के लिए घरों से बाहर निकले। सुबह 7 बजे से 3 घंटे लंबे बिजली कट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इसके बाद भी पूरा दिन शहर में अलग-अलग समय पर बिजली के कट लगते रहे। भीषण गर्मी के बीच दिन भर में महज कुछ घंटे ही बिजली की सप्लाई हुई। पावरकॉम के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत के लिए कुछ जगहों पर सप्लाई बंद की गई थी, लेकिन लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें