फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 15 लोग हुए संक्रमित और 20 ठीक हुऐ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। करीब चार दिन की राहत के बाद बुधवार को कोरोना से फिर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पंद्रह लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, 20 लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन जरूर करते रहें, जिससे महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को कोरोना महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों के बारे में जिला प्रशासन की ओर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। हालांकि संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से पांच, ढकोली से पांच, खरड़ से दो और मोहाली के तीन लोग शामिल हैं।
बता दें कि मोहाली में अब तक कोरोना के 68342 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 67129 लोग ठीक हो गए हैं। अभी सक्रिय केस 161 हैं और अब तक 1052 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें