मोहाली। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मृतका मोहाली के गांव नयागांव की रहने वाली थी और कोरोना संक्रमित होने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन सोमवार को वृद्धा ने दम तोड़ दिया। डीसी ईशा कालिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते रहना जरूरी है, क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। राहत की खबर यह है कि तीन लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जिले में अभी तक 68,948 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से 67,838 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 38 है और अभी तक जिले में 1071 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। मंगलवार को आने वाले मामलों में दो मोहाली के और एक ढकोली क्षेत्र से संबंधित है।