फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 61 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से वीरवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और 61 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं, 39 मरीजों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों को हिदायत दी है कि वह कोरोना से बचने के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पूरी तरह पालना करें। जिस व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है, उसकी पहचान के लिए सेहत विभाग की ओर से स्थिति साफ नहीं की गई। इस दौरान डेराबस्सी में एक केस, ढकोली और आसपास के इलाके में तीन केस, खरड़ में आठ केस और मोहाली शहर और आसपास से 49 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि जिला मोहाली में अब तक कुल 12659 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं, अब तक 11823 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी 594 मरीज सक्रिय हैं और अभी तक 242 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें